Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की प्रेस वार्ता, सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा अटल जी का जन्मदिन

Haldwani news हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कुमाऊं कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर मीडिया को संबोधित किया, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, उत्तराखंड के लिए अटल बिहारी वाजपेई उत्तराखंड के लिए प्रेरणा श्रोत है क्योंकि उन्हीं के कार्यकाल में उत्तराखंड राज्य बनाया गया,

इसलिए 25 दिसंबर को भाजपा संगठन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी प्रत्येक बूथ में जाकर सुना जाएगा, मंत्री विधायक और पार्टी के पदाधिकारी सभी बूथों में जाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने कार्रवाई करते हुए बड़ी नजीर पेश की है, साथ ही अपराध करने वालों को धामी सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट और जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]