Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा ने आयोजित किया टिफिन बैठक कार्यक्रम, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया प्रतिभाग

भारतीय जनता पार्टी का टिफिन बैठक कार्यक्रम नरसिंह बँक्वेट हॉल पीलीकोठी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री व उधम सिंह नगर व नैनीताल सांसद अजय भट्ट रहे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने-अपने टिफिन भोजन का आदान-प्रदान कर भोजन किया और भारतीय जनता पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने कहा की विश्व हमारा कुटुम्ब है, ये संदेश अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में उन्होने संदेश दिया। हमको भी पीएम नरेंद्र मोदी की बातों की गहराई को समझने का प्रयास करना चाहिए। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में बहुत आगे निकल गयी है। विदेशी मुद्रा हमारे पास जमा है राशन के भंडार भरे है, विपक्ष महंगाई का रोना रो रहा है केवल व केवल पटना में फोटो सेशन चल रहा है। विपक्ष आज मोदी जी की लोकप्रियता से डरा पड़ा है। आज हमारे देश की बेटीयां भी आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। महिलाओं का सम्मान और महिलाओं को आगे बढ़ाने का लगातार हमारी सरकार प्रयासरत हैं गरीब का बेटा बेटी आगे बढ़ रहे हैं सब को हमारी सरकार समान अधिकारी दे रही है। आज पीएम का विश्व सम्मान कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता है क्योंकि विश्व देख रहा है भारत आगे बढ़ रहा है। आज विदेशो में हमारी संस्कृति और हमारे योग हमारे सनातन ज्ञान की चर्चा हो रही है। हमारे ग्रंथों से विश्व सीख ले रहा है। हमने विश्व का योग दिया है जिसे विश्व भर ने अपनाया है जिसका श्रेय हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है।

हम आज टिफिन बैठक अपने-अपने घरों से भोजन लाकर एक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। इससे हमारे समाज में एकजुटता बढ़ाने और समाज को एकजुटता का संदेश दे रहे है। हम चाहते है कि हर जाति, धर्म और समाज की कुरीतियों को दूर कर समाज को एक करने की हमारी टिफन बैठक कार्यक्रम आयोजित किए है जाति धर्म से पहले देश है इसलिए सर्वप्रथम हम देश की मान सम्मान और जनता का ही हर वर्ग के लिए सोचना और हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को समझना जिससे समाज की समस्याओं का हल हो उनका निदान निकाला जाए इसलिए हमने जगह-जगह टिफिन बैठक का आयोजन किया है।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा की पार्टी ने कार्यकर्ताओं में समानता भेदभाव दूर कर समाज को एकजुटता के लिए टिफिन कार्यक्रम का आयोजन चलाये जा रहे है। हर कार्यकर्ता हर मोर्चे के कार्यकर्ताओं को जोड़ हर घर से टिफिन बनाकर एक परिवार में बैठकर भोजन करने का आयोजन हर बूथ पर चल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं के दुख सुख बाँटना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का पार्टी काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान और सम्मान विश्व पटल पर पड़ा है जिससे हमारा कार्यकर्ता और हम गौरवान्वित महसूस करते है और देश लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।

पार्टी हर वर्ग हर तबके के लिए लगातार काम कर रही है और हमारा कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद कर जनता की नब्ज टटोल उनकी जरूरतों को पूरा करने का काम बूथ स्तर तक चल रहा है। कार्यक्रम का संचालन नवीन भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल जी, पूर्व राज्यमंत्री गजराज सिंह बिष्ट, प्रवक्ता विकास भगत, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, मनोज पाठक, संजय पाण्डे, प्रमोद बोरा, प्रमोद पंत, एससी मोर्चा अध्यक्ष भुवन आर्या, ओबीसी मोर्चा महेन्द्र कश्यप, कंचन कश्यप, चन्दन बिष्ट, विष्णु सक्सेना, खीमानन्द ब्रिजवाशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का जीना, श्रुति गोलवलकर, कल्पना बोरा, श्रुति तिवारी और आदि लोग मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]