Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्राधिकरण ने की यहां अवैध निर्माण पर कार्रवाई, ऋचा सिंह ने जेसीबी लगवाकर करवाया ध्वस्त निर्माण…

हल्द्वानी में प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा दमूवाढूंगा क्षेत्र में नाले पर हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए, अवैध निर्माण को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया है। राजस्व विभाग और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया है।

ऋचा सिंह ने बताया दमूवाढूंगा में नाले पर अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत उनको मिली थी, वन क्षेत्र होने के चलते कार्रवाई में तकनीकी दिक्कतें आ रही थी, ऐसे में राजस्व एवं वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से उन्होंने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है। साथ ही आसपास सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त की संपूर्ण आख्या जिलाधिकारी नैनीताल को भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]