Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सीसीटीवी से मिली पुलिस को मदद,शातिर चोर आया पुलिस के शिकंजे में…

सामान सहित चोर पुलिस गिरफ्त में हल्द्वानी। घर में धावा बोलने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे सेचोरी का मोबाइल फोन व कैमरा बरामद किया गया है। उसे कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। बता दें कि बीती 29 सितम्बर को चोरों ने मल्ला गोरखपुर निवासी अनिल बिहार के घर का ताला तोड़ दिया था। चोर वहां से 1.20 लाख की कीमत का कैमरा व मोबाइल फोन चोरी कर ले गये। इस मामले में पीड़ित ने बीते दिवस पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर को माल के साथ दबोच लिया। चोर ने पूछताछ में अपना नाम वदीश उर्फ वरीश निवासी लाइन नंबर 17 निकट लाल मस्जिद थाना बनभूलपुरा बताया है। पुलिस ने पकड़े गये चोर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसएसआई विजय मेहता, एसआई रविंद्र राणा, कांस्टेबल इसरार नबी, घनश्याम रौतेला, भगवान सैलाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]