Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अनिल डब्बू बने मंडी परिषद के अध्यक्ष और सुरेश भट्ट को मिला यह दायित्व, पढ़िए पूरी लिस्ट

प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार में दायित्वधारियों को लेकर अब पर्दा उठने वाला है। सूत्रों से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, पुष्कर सिंह धामी सरकार कुछ दायित्वधारियों के नामों की घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री द्वारा दस 10 दायित्वधारियों के नाम होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री के बेहद करीबी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कपूर डब्बू को मंडी परिषद का अध्यक्ष, रमेश गढ़िया को उपाध्यक्ष जलागम परिषद की जिम्मेदारी दी है, वहीं तराई से आने वाले नेता एवं पूर्व सांसद बलराज पासी को राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष बनाया है। वही पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद केरल को 20 सूत्र कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है साथ ही उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट को राज्य स्तरीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुसरण परिषद में उपाध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे कई ऐसे नाम है जिनको मुख्यमंत्री ने दायित्व सौंपा है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

  1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
  2. रमेश गडिया : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
  4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद्
  5. बलराज पासी, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
  6. सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
  7. अनिल डब्बू, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
  8. कैलाश पंत, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
  9. शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
  10. नारायण राम टम्टा, अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]