Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – इस परिवार के लिए देवदूत बनी ये पुलिस टीम…

दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आये पर्यटकों की आई-20 कार वापस लौटते समय अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इस दौरान वहां गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिना देर किये काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।पुलिस ने देखा तो कार नीचे खाई में पलटी हुई। आनन-फानन में तीनों कार सवारों को पुलिस ने बाहर निकला। जिसमें पति-पत्नी और उनका बच्चा शामिल है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली, प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित और जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी बताया। कार से बाहर निकालकर बच्ची को गोद में उठाया। फिर नदी पार कर सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे उनकी जान बच सकी। काठगोदाम पुलिस के इस कार्य की हर कोई तारीफ कर रहा है। ऐसे पुलिास द्वारा साहसिक कार्य के लिए एक सेल्यूट तो बनता है। इस दौरान पुलिस काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के साथ प्रभारी चैकी मल्ला काठगोदाम टीम फिरोज आलम, एसआई मनोहर सिंह, एएसआई अरविंद सिंह, कानि लोकेश, संतोष, प्रमोद और करतार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]