Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- युवाओं पर लाठीचार्ज के बाद गरमाई सियासत, सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठा विपक्ष, लगाए यह आरोप

मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का चारों तरफ विरोध हो रहा है। 2 दिन पूर्व हल्द्वानी में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया, उसके विरोध में आज हल्द्वानी के पंत पार्क में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक दिवसीय उपवास रखा और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर पुलिस लाठी चार्ज का विरोध किया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार का यह कदम बेरोजगारों के लिए बहुत ही आत्मघाती कदम है जिससे युवाओं में खासा रोष है उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने जो लाठीचार्ज किया है उसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने अग्निपथ योजना का विरोध विरोध कर रहे युवाओं पर पुलिस की बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के सपनों को कुचलने का काम कर रही है और जिससे युवाओं में सरकार इस योजना के प्रति बहुत गुस्सा है।

करण मेहरा ने भी युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए जांच करने की मांग की है , करण मेहरा ने कहा कि 71 साल के लोगों को लोग सत्ता पर काबिज हैं और 21 साल के युवा को रिटायरमेंट किया जा रहा है जो कि बहुत ही हास्यास्पद है। वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने 2 दिन पहले जब यह लाठीचार्ज हुआ था, सदन में इसकी आवाज उठाई थी।

अब सुमित हृदेश ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है और जो युवा दिन रात मेहनत कर सेना में भर्ती होना चाहते हैं देश की सेवा करना चाहते हैं उनके सपनों को कुचलने का काम किया जा रहा है उन्होंने युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के साथ है और उनकी आवाज को आगे बढ़ाते रहेगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]