Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने मनाया संविधान दिवस, पड़ी संविधान की प्रस्तावना

Haldwani news हल्द्वानी में संविधान दिवस के मौके पर अलग अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड की हल्द्वानी ईकाई द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओ ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना पड़ी और सविधान की मूल भावना के अनुरुप कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अधिवक्ता कुंवर नृपेंद्र रोतेला ने कहा कि अब समय आ चुका है कि मौलिक कर्तव्यो को मौलिक अधिकार में शामिल किया जाए। हल्द्वानी ईकाई के सयोजक ललित मोहन जोशी ने कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनाना है तथा देश को अग्रणी बनाना है तो कर्तव्यो को अधिकारो में जोड़ा जाना चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिह बसेड़ा ने विस्तार से चर्चा करते हुए इतिहास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अधिवक्ता उमेश जोशी, पियूष तिवारी, चन्दन मेहता, किरन नेगी, भुवन चन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सोहन सिह रौतेला, संजय मेलकानी, मोहित मैनाली, भावना मठपाल समेत हर्षित जोशी और जगमोहन खोलिया उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]