Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- आख़िर क्यों मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ हुई कांग्रेस, किया उग्र आंदोलन, लगाए यह आरोप…

10 नवंबर को कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित विजय शंखनाद संकल्प कार्यक्रम की स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस उग्र हो गई है और आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूतला फूंका।

महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि सत्ता के दबाव में प्रशासन ने कांग्रेस के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी, जो की पूरी तरह से राज्य के मुख्यमंत्री को उसका सिंह धामी की तानाशाही को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी, आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार राज्य सरकार का पुतला फूंका जा रहा है और विरोध किया जा रहा है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, इसका माध्यम प्रशासन बन रहा है, प्रशासन को भी यह समझना चाहिए कि कांग्रेस का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद भी अनुमति क्यों नहीं दी गई।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद तय हुआ है, ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के दबाव में प्रशासन ने कांग्रेस को 10 नवंबर के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी, जिसका पूरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विरोध कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]