Connect with us

हल्द्वानी- जंगल में अज्ञात शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जंगल में अज्ञात शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Haldwani news अज्ञात युवक का शव जंगल में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्ति हेतु मोर्चरी रखवा दिया है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के जयपुर पाडली के जंगल में आज अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।

यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। हुलिये से मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है। शव के पास से ही पुलिस को कुछ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त करने को कहा, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। इस पर पुलिस ने शव को शिनाख्ति हेतु मोर्चरी रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top