Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आवास विकास के रिकॉर्ड रूम का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, जलाए गए कई दस्तावेज, मौके पर पुलिस और प्राधिकरण की टीम…

हल्द्वानी में आवास विकास के रिकार्ड रूम में चोरी मामला सामने आया है, पूर्व के समय आवास विकास के ऑफिस जो कि वर्तमान समय में स्टाफ की कमी के चलते प्राधिकरण इसकी देखरेख करता है। जहां पर अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें रिकॉर्ड रूम के दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़ा गया है और वहां यूपी के समय से आवास विकास की कई पुरानी फाइलों को जला दिया गया है।

सूचना मिलते ही प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, संयुक्त सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई विजय मेहता और भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं और मौके पर पुलिस की टीम रिकॉर्ड रूम केंद्र तफ्तीश करने में जुटी हुई है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, फिलहाल इस संबंध में आवास विकास की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]