Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हल्द्वानी के वनभूलपुरा के पास रेलवे क्रासिंग पर देर शाम बड़ा हादसा हो गया। रेलगाड़ी के इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छ: बजे सफदर का बगीचा निवासी अनीस उम्र 26 साल हिमालय स्कूल गौजाजाली के पास ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया।

हादसे में अनीस की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता खालिक ने ससुरालियों पर अनीस की हत्या का आरोप लगाया। कहना था कि अनीस ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने ही अनीस की हत्या की है। वहीं, ससुरालियों ने अनीस के ससुराल आने की बात से इनकार किया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]