Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- फांसी के फंदे पर लटका 20 साल का युवक, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani news हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत राजपुरा चौकी क्षेत्र में 20 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीं इस घटना से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी मौके पर पहुंचे, जहां उनके द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने जानकारी देते बताया कि युवक का नाम सतीश है, इससे पहले वह चोरी की मामले में हल्द्वानी जेल भी होकर आया है और वह लंबे समय से नशे का आदी था, आज उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक के फांसी लगाने के कारण का पुलिस पता लगा रही है, परिजनों के साथ ही आस पड़ोस के लोग से भी पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]