Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम धामी के प्रयासो से हेली सेवा का हुआ शुभारंभ, कुमाऊं में बढ़ेगा पर्यटन

हल्द्वानी से कुमाऊं के लिए आज से हवाई सेवाएं शुरू हो गई है। गौलापार हेलीपैड से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए आज से उड़ान सेवा के अंतर्गत हवाई सेवा शुरू हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे।

हवाई सेवा संचालन करने वाली हेरिटेज एविएशन के मुताबिक 7 सीटर हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दो उड़ाने हल्द्वानी से शुरू करेगा, जिसमें हल्द्वानी से चंपावत का किराया ढाई हजार रुपए, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ का 3000 रुपये, और हल्द्वानी से मुनस्यारी का किराया 3500 हजार रुपए रखा गया है, हेली सेवा के शुरू होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]