Connect with us

उत्तराखण्ड

खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार का हमला, उतारा मौत के घाट…

गुलदार का हमला पर्वतीय क्षेत्रों में आम हो गया है। उसकी मुख्य वजह है पलायन, रोजी रोटी के लिए गांव में रहने वाले लोग अपना रुख शहरों की तरफ करने लगे तो जंगली जानवरों का रुख गांवों की तरफ होने लगा। पौड़ी के चौबट्टाखाल से एक दिल दहला देने वाली ख़बर आई है, जहा गुलदार ने एक महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम डबरा का मामला है, गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना सुबह की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम डबरा निवासी गोदांबरी देवी (52) पत्नी ललित मोहन सुंद्रियाल गांव से कुछ दूर खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया, ग्रमीणों द्वारा जब गुलदार को भगाया गया तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]