Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तीनपानी में चापड़-छुरे से हमला करने वाले गौरव, सौरभ और सचिन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हल्द्वानी: तीनपानी क्षेत्र में चापड़ और छुरे से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई तलाश के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि शनि मंदिर के पास सोनकर फार्म, तीनपानी मंडी के निकट गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने वादी के भाई पर जान से मारने की नीयत से चापड़ और छुरे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 256/2026 दर्ज की गई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एएसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने और लगातार तलाश के बाद 31 जुलाई को गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव से गिरफ्तार किया। इसके बाद 1 अगस्त को तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, वादी और आरोपियों के बयानों तथा घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]