Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कांग्रेस में पूर्व विधायक संजीव आर्य का बढ़ा कद, बने राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी

हल्द्वानी: कांग्रेस हाईकमान ने नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह नियुक्ति राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है।संजीव आर्य लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और युवा एवं ऊर्जावान नेताओं में उनकी पहचान है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भरोसेमंद नेताओं में उनका नाम लिया जाता है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले संजीव आर्य को यह जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने युवाओं और संगठनात्मक मजबूती पर अपना फोकस स्पष्ट कर दिया है। उनकी नियुक्ति को उत्तराखंड कांग्रेस के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]