Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: साकेत कॉलोनी में झोपड़ी में लगी आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप (वीडियो)

हल्द्वानी: लालडांट स्थित साकेत कॉलोनी में बटाईदार की झोपड़ी में देर शाम अचानक आग लगने से सिलेंडर फट गया। घटना के समय परिवार दीपावली मनाने अपने गांव गया हुआ था जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड और मुखानी थाना पुलिस को दी। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

आग की वजह से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में दीपावली का रॉकेट झोपड़ी में गिर गया जिसकी वजह से आग लग थी।

दमकल विभाग ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने और गैस सिलेंडर व बिजली उपकरणों की नियमित सुरक्षा जांच करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

More in अलर्ट

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]