Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नगर निगम परिसर में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हल्द्वानी में नगर निगम के कर्मचारियों की सूझबूझ से आज बड़ा हादसा टल गया, दोपहर के समय नगर निगम गोदाम के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, लेकिन मौके पर पहुंचे कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।

कर्मचारियों ने फायर इंस्ट्रूमेंट के जरिए आग पर काबू पा लिया, वहीं आग की सूचना पर नगर निगम के मेयर और नगर आयुक्त गोदाम के पास पहुंचे और पूरी घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए रखी, तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, जहां फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा पानी की बौछार करके ट्रांसफार्मर के आसपास इलाके को भी पूरी तरीके से पानी से बुझा दिया, अगर आग लंबी फैल गई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]