उत्तराखण्ड
देहरादून : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण…
माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में नियोजित शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए एमडीडीए द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसी क्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष महोदय बंशीधर तिवारी जी ने विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सहस्त्रधारा स्थित सिटी फॉरेस्ट को और अधिक आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने, आमवाला तरला आवासीय योजना के लाभार्थियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति देने तथा कालसी यमुना घाट के शेष कार्यों को जल्द पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही ट्रेंचिंग ग्राउंड में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पुनः उपयोग की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।





