उत्तराखण्ड
देहरादून : डॉ चंद्र प्रकाश तिवारी बने उत्तराखंड जैविक परिषद बोर्ड में विशेष आमंत्रित सदस्य…
देहरादून : डॉ. चंद्रप्रकाश तिवारी उत्तराखंड जैविक परिषद बोर्ड में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित उत्तराखंड सरकार के कृषि विभाग ने डॉ. चंद्रप्रकाश तिवारी को उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद में “विशेष आमंत्रित सदस्य” के रूप में नामित किया है। यह नियुक्ति माननीय कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी की संस्तुति पर की गई है।डॉ. तिवारी पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड में जैविक खेती के प्रचार-प्रसार एवं कृषक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, गोबर खाद और परम्परागत बीजों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा चलाए गए अभियानों से सैकड़ों किसान जैविक खेती की ओर मुड़े हैं।अपनी नियुक्ति पर डॉ. चंद्रप्रकाश तिवारी ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी का हार्दिक आभार। उत्तराखंड को पूर्ण जैविक राज्य बनाने के विजन को साकार करने हेतु मैं पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूँगा। प्रदेश के हर किसान तक जैविक तकनीक, सर्टिफिकेशन और उचित बाजार पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद राज्य में जैविक खेती, किसान प्रशिक्षण, PGS सर्टिफिकेशन और जैविक उत्पादों के विपणन की नोडल एजेंसी है। डॉ. तिवारी की नियुक्ति से परिषद के जमीनी कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है,चंद्र प्रकाश तिवारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों में रहते हुए विद्यार्थी परिषद को मजबूत किया है,तो वही बीजेपी युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है।





