Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम पुष्कर धामी ने पुलिस लाईन में प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का किया लोकार्पण एंव शिलान्यास…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन में ₹ 53.43 करोड़ की लागत के पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के कल्याण तथा उनकी आवासीय एवं अनावासीय सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु अगले तीन वर्षों में ₹100 करोड़ का प्राविधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी अपने वित्तीय संसाधनो से जितना भी सम्भव होगा, उसके लिए बजट उपलब्ध कराती रहेगी तथा केन्द्रीय योजनाओं से भी पुलिस विभाग को अधिकतम बजट उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपवा दीपावली मेले का शुभारंभ के पश्चात् मेले में लगाये गए स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है।इस दौरान सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास , विधायक श्री विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, उपवा की अध्यक्षा श्रीमती अलकनंदा अशोक के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]