Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने नमो नवमतदाता सम्मेलन में किया प्रतिभाग…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है, मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार श्री किरण चौधरी, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री गौरव कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]