Connect with us

उत्तराखण्ड

रुड़की: गंगनहर में डूब रही लड़की को सीपीयू जवानों ने बचाया, लोगों ने की बहादुरी की सराहना

रुड़की। गंगनहर में डूब रही एक लड़की को बचाने में सीपीयू (सिटी पेट्रोल यूनिट) के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। मंगलवार को नहर पटरी पर ड्यूटी में तैनात सीपीयू हॉक 14 के अधिकारी अपर उपनिरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की की जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़की अचानक गंगनहर में गिर गई और डूबने लगी। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल कृपा राम ने बिना देरी किए नहर में छलांग लगा दी और बड़ी मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, अपर उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और आवश्यक मदद की व्यवस्था कराई।

रेस्क्यू के तुरंत बाद सीपीयू टीम ने लड़की को पीसी (पुलिस वाहन) की मदद से अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद नगर निगम क्षेत्र में मौजूद स्थानीय लोगों ने सीपीयू टीम की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। लोगों ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और साहसिक कदम की वजह से एक अनमोल जिंदगी बचाई जा सकी।

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने भी हेड कांस्टेबल कृपा राम और उनकी टीम की वीरता की प्रशंसा की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और ऐसी घटनाओं में हर संभव मदद की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]