Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- ई-रिक्शे में बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

हल्द्वानी में चोरी की घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई, फिर आज एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है, पूरा मामला थाना मुखानी क्षेत्र का है, जहां पर एक बुजुर्ग महिला अपने घर को ई-रिक्शा से आ रही थी, उसी ई-रिक्शे में उनके साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो गई, महिला का नाम मुन्नी पांडे है, जो कि बद्रीपुरा पांडे निवास की रहने वाली है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपने इलाज के लिए पीलीकोठी स्थित डॉक्टर के पास गई थी, जब वह वापस लौट रही थी कि रिक्शे में बैठी एक लड़की उनके पैरों पर बार-बार चोट मारने लगी, जब उन्होंने उससे मना किया तो फिर भी वह लगातार उनके पैरों पर चोट मार रही थी, जब उन्होंने अपने पैरों के तरफ देखने की कोशिश की उसी बीच उनके गले में दो तोले की चेन की स्नैचिंग हो गई। ई-रिक्शा में कुछ महिलाएं भी बैठी थी, जब उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कह रही है।

इसी मामले में सीओ हल्द्वानी भूपेन्द्र धौनी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखेगी और जल्द चेन स्नेचरों के गिरफ्तारी की जाएगी, मामला बुजुर्ग से जुड़ा हुआ है, ऐसे में पुलिस कोई भी कोताही नहीं बरतेगी, जल्द अपराधी जेल के सलाखों के पीछे होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]