Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया SSP ऑफिस में धरना, पुलिस पर रैली में पहुंचने से रोकने का आरोप

हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आज होने वाली रैली से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली में आने वाली बसों की पुलिस द्वारा जबरन चेकिंग की जा रही है और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोका जा रहा है।
इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कई विधायक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने कार्यालय में धरना देते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसएसपी मंजुनाथ टीसी के इशारे पर पुलिस कांग्रेस की रैली को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने कहा कि रैली में आने वाली बसों को जगह-जगह रोककर चेकिंग की जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी को मुख्यमंत्री का एजेंट बताते हुए भी गंभीर आरोप लगाए।
काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसपी क्राइम जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। उन्होंने पूरे मामले को संभालते हुए आश्वासन दिया कि रैली में आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाएगा।
पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने धरना समाप्त किया और खड़गे की रैली के कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]