Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नहर कवरिंग के औचक निरीक्षण में निकले कमिश्नर दीपक रावत, साथ ही बच्चों के साथ भक्तिमय संगीत का लिया आनंद (वीडियो)

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आज शाम नैनीताल से अपना सरकारी कामकाज निपटा कर हल्द्वानी लौट रहे थे, कि वह अचानक नगर निगम के पास रुक गए और सिंचाई विभाग द्वारा किए गए नहर कवरिंग रोड का निरीक्षण करने लगे, इस दौरान नगर निगम के ठीक बगल में सिंचाई विभाग द्वारा नहर कवरिंग के बगल में बनाई गई 5 फीट गहरी गूल को ढकने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं।

उन्होंने कहा गूल काफी गहरी है, ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उसके बाद वह नहर कवरिंग रोड के आगे बढ़ने लगे, आसपास के स्थानीय लोगों से भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत भी की, वही मल्ला गोरखपुर में एक संगीत अकादमी में छोटे बच्चों की संगीत की क्लास चल रही थी, ऐसे में हारमोनियम और गिटार की धुन सुनकर कमिश्नर दीपक रावत अपने आप को रोक न सके और वह संगीत की क्लास में चले गए और वहां बच्चों के साथ बैठकर भक्ति मय संगीत का आनंद लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

संगीत के बाद बच्चों ने कमिश्नर दीपक रावत के साथ फोटो भी खिंचाई, उसके बाद कमिश्नर दीपक रावत नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के साथ नगर निगम के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए अपने आवास को चले गए।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]