Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा – जागेश्वर पहुँचे कमिश्नर दीपक रावत ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा…

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने आज जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई, रंग रोगन जैसे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फ्लीट रूट का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कुमाऊं कमिश्नर शौकियाथल हेलीपैड पहुंचे जहां उन्होंने हेलीपैड के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हो जाएं तथा कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पालन तत्परता से सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]