Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : राष्ट्र खेलों की मशाल एवं खेल विभाग के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर सीएम पुष्कर धामी ने किया रवाना…

हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल और खेल विभाग के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य लालकुआं और भीमताल के विधायक सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है इसलिए आम जनता के सहयोग से इस खेल को उत्सव बनाने का कार्य किया जाएगा। संकल्प से शिखर तक इन आयोजनों को पहुंचने में आम जनता की सहभागिता की जरूरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल की मशाल युवाओं के हाथ में रहेगी और इस राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को वैश्विक पटल पर आगे बढ़ने पर मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]