Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: काठगोदाम में बच्चों ने किया CM धामी का स्वागत, पुष्कर मामा जिंदाबाद के लगे नारे, CM ने बांटी चॉकलेट, देखें वीडियो

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने हल्द्वानी पहुंचे। काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर समय पर उतरा। हेलीपैड पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला निजी कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े स्थानीय बच्चों पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ी। बच्चों को देखकर सीएम धामी ने अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने गर्मजोशी के साथ ‘पुष्कर मामा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। बच्चों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी से चॉकलेट निकालकर उन्हें बांटी और कुछ देर बच्चों से बातचीत की। बच्चों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निजी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]