Connect with us

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट…

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट का शिकार हो गयी है। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डॉ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत थलीसैंण से देहरादून आ रहे थे। वहीं उनके साथ वाहन में यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के थलीसैंण पहुंचे थे। यहां डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ और कॉलेज की वेबसाइट का लोकार्पण किया था। वहीं इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून लौटे रहे थे। अचानक बीच रास्ते में भरसार के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]