Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : शहर के इन महत्वपूर्ण जगहों लगाई पर स्ट्रीट लाईट,बालिकाएं आवाजाही में खुद को करेंगी सुरक्षित महसूस…

उच्च अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी बस स्टेशन, ठंडी सड़क, दुर्गा सिटी सेंटर और क्रियाशाला में स्ट्रीट लाईट की समुचित व्यवस्था कर दी है। इससे राहगीरों के साथ ही बालिकाओं को रात्रि आवाजाही में आसानी होगी। साथ ही सुरक्षित भी महसूस करेगी।

इस आशय की जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि रविवार शाम को नगर निगम की टीम ने उक्त स्थलों में स्ट्रीट लाईट बदल दी है। डीएम के निर्देशो में बाल विकास, शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्थलों में कार्यशाला आयोजित कर असुरक्षित स्थलों को चिन्हित किया था। इसी क्रम में हल्द्वानी बस स्टेशन में 09, ठंडी सड़क में 14, दुर्गा सिटी सेंटर में 07 और क्रियशाला में 11 खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदल/ठीक कर दिया है। इसके अलावा डी के पार्क में 05 और पॉलीशीट पंचक्की में 02 स्ट्रीट लाइट बदली गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी स्ट्रीट लाइट का सत्यापन किया और सुचारू रूप पाई गई। सुरक्षा के लिहाज से नगरपालिका नैनीताल ने नंदा देवी मेला क्षेत्र में 30 स्थलों में सीसीटीवी और हाई मास्क लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नवीन देवली मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]