Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया जुबानी हमला, बोले जनता है CM धामी के साथ

भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कांग्रेस के प्रदर्शन को जनता को गुमराह करने की एक विफल कोशिश बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शन आपसी गुटबाजी का नतीजा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन सरकार के तहत अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस के रोजगार, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 17,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं, और 10,000 नई नौकरियों के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने नियुक्तियों में निष्पक्षता और पारदर्शिता पर बल देते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय किया, जबकि वर्तमान सरकार ने नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]