Connect with us

उत्तराखण्ड

अंकिता हत्याकांड… आज तीनों हत्यारोपियों से होगी गहन पूछताछ, घटनास्थल ले जायेगी SIT, दोस्त पुष्प ने कराएं बयान दर्ज

अंकिता के तीनों हत्यारोपियों की कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। आरोपियों को शुक्रवार को यानी आज पौड़ी जेल से पूछताछ के लिए लाया जाएगा। एसआईटी ने आरोपियों को घटनास्थल भी लेकर जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए अंकिता का दोस्त पुष्प भी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा। एसआईटी ने उसके गोपनीय जगह पर ले जाकर बयान दर्ज किए हैं।

पुष्प ने अंकिता से दोस्ती होने से लेकर मौत तक की हर बात को पुलिस को बताई है। मामले में अंकिता का दोस्त पुष्प दीप अहम गवाह माना जा रहा है। पुष्प से अंकिता हत्याकांड के संबंध में पूरी जानकारियां हासिल की गई हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक, यदि पुष्प मामले में आगे न बढ़ता तो बात कभी सामने न आ पाती।पुष्प ही वह व्यक्ति है, जो इन आरोपियों से लगातार संपर्क कर रहा था।

अंकिता ने भी पुष्प को वह सारी बातें बताई है जो पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में घटती थी, अंकिता ने अपनी आपबीती कई बार पुष्प को बताई थी। दोनों की चैट भी वायरल हुई हैं। जिससे पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। आपको पूरा मामला बता दे… यह मामला ऋषिकेश में 18 सितंबर को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था।

साथ ही भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित, उसके रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ और अंकित को गिरफ्तार किया था। 24 सितंबर को ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। आरोपियों को रिमांड पर लेने से पहले एसआईटी ने घटनास्थल, रिजार्ट का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी ली। रिजॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ की और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]