Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: कोविड-19 को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर कोविड-19 को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि अब तक हल्द्वानी में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में वायरस के नए वेरिएंट के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है।जिला अस्पताल और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (एसटीएच) में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन को सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। ऑक्सीजन की आपूर्ति, आवश्यक दवाइयों का भंडारण और चिकित्सा स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जा चुकी है।एसटीएच के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि वर्तमान में किसी भी कोविड केस की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राज्य सरकार की गाइडलाइंस के तहत सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा, “यदि मामले बढ़ते हैं तो बेड की संख्या बढ़ाने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। कोविड के पिछले अनुभवों से हमने काफी कुछ सीखा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।”डॉ. जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार सामने आ रहा वेरिएंट पहले की तुलना में अधिक खतरनाक नहीं माना जा रहा है, लेकिन फिर भी किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एसटीएच और जिला अस्पताल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, कोविड जैसे लक्षण महसूस होने पर तत्काल जांच कराएं, मास्क पहनें और सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बार कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

ADVERTISEMENTS

More in अलर्ट

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]