Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जनरल स्टोर में की जा रही थी शराब तस्करी, पकड़ा गया पंकज…

हल्द्वानी में अवैध तरीके से दुकानों और रेस्टोरेंट में बेची जा रही शराब पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पेटी अवैध शराब की पेटी के साथ एक युवक को पकड़ा है।

बरेली रोड के पास टोयटा शोरूम के सामने पलड़िया जनरल स्टोर में अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी, जिसपर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मौके पर पहुँचकर अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए साथ ही तस्कर को भी आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

शराब तस्कर का नाम पंकज पलड़िया बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस इलाके में शराब तस्करी का कार्य तेजी के साथ की जा रही थी, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने छापेमारी की है, साथ ही उन्होंने कहा की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाई लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]