Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- डीएम के बाद अब कुमाऊं आयुक्त और डीआईजी ने किया नैनीताल-भवाली सड़क मार्ग का निरीक्षण, दिए यह निर्देश

Nainital news मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत औऱ डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने भवाली और नैनीताल के बीच पाइंस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ बीते शुक्रवार को लैंड स्लाइड से लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन होने से भवाली एवं नैनीताल से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिसका संज्ञान लेते हुए आज सोमवार को मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने संयुक्त रूप से भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से विस्तृत रूप से कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी से गति लाये, जिसके लिए नैनीताल एवं भवाली सडक के दोनों तरफ से पोकलैंड मशीन लगाएं एवं जल्द से जल्द छोटे फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें व कार्यक्षेत्र में आर्टिफिशियल लाइट की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि देर रात्रि एव बरसात रूकने पर भी कार्य किया जा सके।

साथ ही लगातार कार्यों की मानिटरिंग भी करना सुनिश्चित करें। जनपद के अन्य क्षेत्रों की भी सभी सड़कें वर्षा काल में खुली रहे इसके लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार नवाजिश खलिद, एई केएस बसेड़ा, जेई मीनु आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]