Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तीनपानी हादसे के बाद SSP मंजुनाथ टीसी पहुंचे घटनास्थल, बोले- हर पहलू की होगी वैज्ञानिक जांच, दोबारा ऐसी दुर्घटना रोकना प्राथमिकता

हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का गहन अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, पुल के घुमाव, दोनों वाहनों की दिशा तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया।
गौरतलब है कि 11 जुलाई 2026 की देर रात लालकुआं की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (UK04U-7275) ने तीनपानी बाईपास पुल के घुमाव पर एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल और एसपी सिटी हल्द्वानी ने बेस चिकित्सालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।
सोमवार को मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधिकारियों को दुर्घटना के प्रत्येक पहलू का वैज्ञानिक एवं तकनीकी विश्लेषण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस हादसे से सबक लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और सतर्क ड्राइविंग ही ऐसे हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन के लिए लगातार अभियान चलाती रहेगी और आवश्यक कार्रवाई जारी रखेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]