Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ में फैली सनसनी, अपने ही पति का सर काटकर पुलिस थाने पहुंची महिला, कटा सर देखकर थाने में मचा हड़कंप

उत्तराखंड की शांत वादियों में बढ़ रहे अपराध चिंतनीय हैं, पर्वतीय जिला पिथौरागढ़ के धारचूला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। वह अपने पति का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद वह कटे सिर को हाथ में लेकर खुद थाने पहुंची और आत्मसमर्पण करने की बात कहने लगी।

उसे इस तरह देख कर हर कोई दंग रह गया। पति की हत्या करने का उसे जरा भी मलाल या पछतावा नहीं था। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया। घटना झूलाघाट के सीमावर्ती पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव की है। महिला ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या की है और वह आत्मसमर्पण करना चाहती है।

जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि 32 वर्षीया चुम्मा थापा नाम की महिला का उसके 47 वर्षीय पति नारायण थापा से विवाद हो गया। विवाद के बीच चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति का सिर काट दिया। फिर अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]