Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में राजपुरा में निकली कांग्रेस की विशाल रैली, मेयर प्रत्याशी ललित जोशी दिखे गदगद

हल्द्वानी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने विधायक सुमित हृदयेश के साथ राजपुरा क्षेत्र में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह बिष्ट, कांग्रेस के जिला महामंत्री मलय बिष्ट, और उनकी टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई। ललित जोशी ने वार्ड नंबर 12, 13 और 14 में घूमकर लोगों से संपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ललित जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “हां, मैं सुंदरकांड के भरोसे हूं, क्योंकि मैं आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में छुपाकर नहीं रखता। जो भीड़ आज आप देख रहे हैं, वह पैसे और शराब से लाई गई नहीं है, बल्कि यह जनता का प्यार है।” वही विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अब हल्द्वानी की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और इस बार शहर का मेयर कांग्रेस का होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ललित जोशी को समर्थन दें और शहर के विकास के लिए कांग्रेस का साथ दें। कांग्रेस का यह विशाल रैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और इसे पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]