Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: भूत-प्रेत की अफवाह से ललित आर्य महिला इण्टर कॉलेज में मची अफरा-तफरी, घबराईं छात्राएं

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद आसपास मौजूद अन्य छात्राएं भी घबरा गईं। देखते ही देखते करीब चार-पांच छात्राओं में डर और घबराहट का माहौल बन गया और कई छात्राएं रोते हुए घर जाने लगीं।

घटना के बाद क्षेत्र में छात्राओं पर कथित भूत-प्रेत की बाधा होने की अफवाह फैल गई, जिससे दहशत और बढ़ गई। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।

स्कूल की प्रवक्ता नीलम ने बताया कि सोमवार को छात्राओं के यूनिट टेस्ट चल रहे थे। इसी दौरान कक्षा 10 और 11 की एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत की। एक छात्रा के चीखने के बाद अन्य छात्राएं भी डर गईं और घबराहट का माहौल बन गया।

प्रवक्ता के अनुसार, मामला किसी भूत-प्रेत की बाधा का नहीं था, बल्कि छात्राओं में अचानक पैदा हुई घबराहट के कारण स्थिति बिगड़ी। स्कूल प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया।

घटना के बाद इलाके में अफवाह के चलते कुछ समय के लिए सनसनी जरूर फैल गई, लेकिन स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की तबीयत खराब होने और डर के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बनी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]