Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन को लेकर इस दिन हो सकता है बड़ा फैसला

लंबे समय से चल रहे पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन को लेकर 16 अगस्त को फैसला हो सकता है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित समिति ने बैठक बुलाई है। इसके बाद शाम को कैबिनेट की बैठक है। ऐसे में माना जा रहा है यह समिति की संस्तुति को कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में पुलिस कर्मी इस समय मोडिफाइड एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम को लेकर आक्रोशित चल रहे हैं। पहले पुलिस महकमे में 10 वर्ष, 16 वर्ष और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति का प्रविधान था। पदोन्नति न होने पर इस नियत समय की सेवा पूरी करने पर उन्हें पदोन्नति पद का ग्रेड ग्रेड वेतन दिया जाता था। सातवां वेतनमान लागू करने के बाद राज्य सरकार ने एसीपी के स्थान पर एमएसीपी लागू किया है। इसमें 10 वर्ष, 20 वर्ष और 30 वर्ष में पदोन्नति देने का प्रविधान किया गया है।

ऐसे में पदोन्नति न होने पर पदोन्नति पद का नहीं बल्कि ग्रेड वेतन के अगले स्लैब का ग्रेड वेतन मिलेगा। अब पुलिस कर्मी इसी का विरोध कर रहे हैं। पुलिस जवानों का पहला ग्रेड वेतन 2400 का है। पदोन्नति न होने पर ग्रेड वेतन 2800 रुपये का मिलेगा, जो पहले 4600 रुपये मिल रहा था। इसे लेकर पुलिस कर्मियों के परिजन भी धरना कर चुके है। अब सोमवार को इसी पर सबकी नजर रहेंगी कि आखिर क्या फैसला सरकार लेती है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]