Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून सीएम हाउस से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने आत्महत्या की है। युवती रुद्रप्रयाग जिले के तौसी गांव त्रियुगीनारायण की रहने वाली थी।

फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएसआई कैंट कोतवाली संदीप लोहान ने बताया कि युवती अपने भाई के साथ मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी।

मृतका युवती का भाई सीएम आवास में गाय की देखभाल करता है, जबकि युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोपहर के समय युवती का भाई बाजार गया हुआ था, इसी दौरान युवती ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

बताया जा रहा है कि दो साल पहले युवती के भाई ने भी अनारवाला में फांसी लगाई थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए घटना स्थल से भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]