उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : कांग्रेस के नवनियुक्त ज़िला महासचिव राजू आर्य ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की शिष्टाचार मलाकात…
हल्द्वानी : गौलापार नवाड़ खेड़ा के ग्राम प्रधान राजू आर्य को कांग्रेस पार्टी ने जिला महासचिव बनाया है,ऐसे में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला महासचिव राजू आर्य ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से उनके निजी आवास पर मुलाकात करते हुए 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की, इस दौरान नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा,ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल,कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंदिर पाल आर्य, पंकज आर्य, शंकर जोशी, अखिल भंडारी,नवीन आर्य,हरीश आर्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने कांग्रेस जिला महासचिव राजू आर्य का स्वागत किया।




