Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गौलापार के लिए वैकल्पिक रास्ते का काम शुरू, SDM परितोष वर्मा ने बताई कार्ययोजना

विगत 12 सितंबर से 14 सितंबर तक आई भारी बरसात में गौला नदी में आए 85 हजार क्यूसेक पानी के ऊफान के चलते गौला पुल के अप्रोच रोड का एक हिस्सा बह गया। जिस वजह से वर्तमान में आवागमन पूरी तरह से बंद है। गौलापार, चोरगलिया, टनकपुर खटीमा और मंडी से पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के लिए यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है। लिहाजा लगातार सामाजिक संगठन स्थानीय लोग व राजनीतिक दल इस पुल को खोले जाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करते आ रहे हैं। जिस पर आज से प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर गौलापार जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का कार्य शुरू कर दिया गया है अगले दो-तीन दिनों में ह्यूम पाइप लगाकर वैकल्पिक रास्ते को बना लिया जाएगा। जिस पर यातायात की व्यवस्था को फिर से सुचारु किया जाएगा। इसके साथ ही स्थाई समाधान और गौला पुल में टेक्निकल टीमों के इनपुट्स के हिसाब कार्य योजना तैयार की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]