Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- दीपक ब्ल्यूटिया की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा, फाड़े यूनिपोल में लगे होर्डिंग्स।

कांग्रेस प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके लगाए गए होर्डिंग्स को फाड़ा गया है। काठगोदाम क्षेत्र में कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने सरकार से जुड़े कई सवाल पोस्टर और होर्डिंग्स के माध्यम से किए हैं, जिसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है, ऐसे में जनता की आवाज बन रही कांग्रेस के नेताओं की होडिंग्स और पोस्टर फाड़ कर भाजपा ओछी राजनीति पर उतर गई है।

जिस तरह से भाजपा द्वारा उनके होर्डिंग्स फाड़े गए हैं वह पूरी तरह से गलत है, उन्होंने कहा भाजपा ने इन पाँच सालों में विकास कार्य करने के बजाय सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है, अब भाजपा के लोग कांग्रेस पार्टी के लगे होर्डिंग्स को फाड़ने का कार्य कर रहें हैं। हम आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया हल्द्वानी विधानसभा से कांग्रेस के मजबूत दावेदारों में से एक हैं और वह लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।

साथ ही उनके द्वारा सामाजिक कार्यों से जुड़े कई कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं। आज ही उनके द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े उतराखंडियत कार्यक्रम को कराया गया, जिसमें उम्मीद से अधिक भीड़ जुटी। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की, ऐसे में कांग्रेस प्रवक्ता की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा ही भाजपा ने उनके होर्डिंग्स को फाड़ने का कार्य किया है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]