Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भूमाफियाओं के खिलाफ गौलापार के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश…

Haldwani news भूमाफियों को लेकर गौलापार के ग्रामीणों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है, हल्द्वानी के गौलापार में हाईकोर्ट शिफ्ट होने की खबर के बाद भूमाफियाओं में हरकत शुरू हो गई है, जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा आपत्ति की जा रही है। गौलापार के ग्रामीणों ने आज उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया की भूमाफियाओं ने गांव की सड़क को अतिक्रमण कर आने जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी मनीष सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं, ज्ञापन देने में नीरज रैक्वाल, प्रकाश पाण्डे, महिपाल रैक्वाल, जीवन सिह, अर्जुन सिंह, जगदीश सिंह, हेमन्त सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]