Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- MBPG कॉलेज में छात्रों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी को पीटता विपक्षी छात्रों का झुंड (वीडियो)

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीते दिनों पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर दो छात्र गुटों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक गुट हल्द्वानी कोतवाली में धरना प्रदर्शन भी किया था, लेकिन मामला कुछ अलग ही दिख रहा है, छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी के साथ कुछ छात्र नेताओं ने कॉलेज गेट के पास मारपीट की है।

जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि संजय जोशी कॉलेज के पास खड़ा हैं और कुछ छात्र बड़ी संख्या में उसके पास आकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, जिसमें संजय को चोट भी आई थी, उपद्रवी छात्रों ने पुलिस को आता देख वहां से रफूचक्कर हो गए।

ऐसे में अब छात्र संघ चुनाव में संजय जोशी के प्रति कॉलेज के सभी छात्रों में सहानुभूति के साथ ही लोकप्रियता बढ़ती दिख रही है, फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषी पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]