Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- चौकीदार की कर दी पीट-पीट कर हत्या, घटना CCTV में कैद

उत्तराखंड से एक सीसीटीवी सामने आया है। रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वही मारपीट की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है और हत्या करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है। वही बीते दिन शनिवार की देर शाम चौकीदार स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहा था, इसी दौरान मुंह पर गमछा बांध कर पीछे की तरफ से एक व्यक्ति आया और चौकीदार को फिल्मी अंदाज में कूदकर पीछे से लात मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने चौकीदार के हाथ से डंडा छीना और उसके ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी चौकीदार को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही कुछ देर बाद घायल गार्ड का बेटा उसके लिए खाना लेकर पहुंचा तो उसने अपने पिता को घायल अवस्था में नीचे पड़ा हुआ देखा, इसके बाद चौकीदार को रूड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वही उपचार के दौरान चौकीदार ने दम तोड़ दिया। वहीं एसपी देहात स्वपन किशोर का कहना हैं कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]