Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड – इस आईएएस अधिकारी के कई ठिकानों पर हुई छापेमारी से मचा हड़कंप…

आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आईएएस अधिकारी रामविलास यादव पर उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामविलास यादव के लखनऊ, देहरादून सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आपको बता दे कि उनके खिलाफ 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। बता दें कि आईएएस रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

आईएएस रामविलास यादव 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस टीम ने आइएएस यादव को पूछताछ के लिए बुलाना चाहा, लेकिन वह उ‍पस्थित नहीं हुए। इसके बाद आईएएस का पक्ष जानने के लिए तीन सदस्यीय हाईपावर कमेटी बनाई गई, पर यादव ने उसे भी गुमराह किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]